फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर के युवा नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर थामा आप का हाथ, मिश्रा का दावा-10-12 विधायक भी संपर्क में

Fri, 30 Sep 2022 10:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविधयालय के नव वर्तमान अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि मैंने कांग्रेस की दमनकारी नीति से परेशान होकर आप ज्वाइन किया है। इसके साथ ही विनय मिश्रा ने कहा कि कई नाराज कांग्रेसी विधायक उनसे संपर्क में बने हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के युवा नेताओं ने ज्वाइन किया आप - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविधयालय के नव वर्तमान अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। युवा नेता सौरभ चौधरी, रितेश खंडेलवाल, अलवर जिले के वरिष्ठ नेता दीपक मिश्रा और विष्णु चावड़ा ने भी आप ज्वाइन कर लिया। इस दौरान आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा और संगठन मंत्री दुष्यंत यादव की मौजूद रहे।

विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा की दमनकारी नीतियों, चाटुकारिता, कार्यकर्ताओं की अनदेखी, भाई भतीजावाद, परिवारवाद, वंशवाद आदि से परेशान हो गया था। मैंने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर आप की सदस्यता ग्रहण की।


आप प्रभारी विनय मिश्रा ने अनौपचारिक बातचीत करते में बताया कि लगभग 10 से 12 विधायक उनसे निरंतर संपर्क में बने हुए है, जो समय आने पर अपनी स्थिति का खुलासा कर सकते हैं। मिश्रा के अनुसार कुछ विधायक हैं, जो कहीं और से पीसीसी मेंबर बनाए जाने से नाराज हैं और आप के संपर्क में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें