फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं लगाया जाम; बोलीं- जलदाय विभाग में टालमटोल करते हैं अधिकारी

Sat, 26 Aug 2023 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पानी की मांग पर अलवर की जनता रोज़ाना सड़कों पर उतर रही है। शनिवार को भी जलदाय विभाग में सुनवाई नहीं होने पर गौरी देवी महिला कॉलेज के सामने महिलाओं ने रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
महिलाओं के जाम से परेशान वाहन सवार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के गौरी देवी महिला महाविद्यालय के सामने रोड पर पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने रोड जाम कर दिया। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से समझाइश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने मौके पर जलदाय विभाग अधिकारियों को बुलाने की बात कही। उसके बाद पुलिस ने मौके पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाया और अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या का जल्द निराकरण कर दिया जाएगा। 

क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल
महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि पूरे क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल है। ऐसे में महिलाएं दूर दराज से पानी भरकर अपना घर का कामकाज कर रही हैं। पूरा-पूरा दिन हो जाता है,लेकिन पानी की आपूर्ति क्षेत्र में नहीं हो पा रही है। ऐसे में महिलाओं ने बताया कि जब महिलाएं पानी की समस्या लेकर मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग में जाती हैं, तो वहां पर उनकी कोई भी सुनने वाला नहीं मिलता और अगर अधिकारी मिल भी जाता है तो सिर्फ आश्वासन देकर उनको वहां से टरका दिया जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी की बोरिंग भी सूखी पड़ी है। ऐसे में क्षेत्र में पानी की बोरिंग होनी चाहिए। जिससे कि लोगों को पानी की आपूर्ति की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें