फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट गहराया, जलदाय विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा

Fri, 21 Mar 2025 05:02 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि खाटू श्याम मंदिर तक पानी पहुंच रहा है, लेकिन आगे की कच्ची बस्तियों में सप्लाई बंद है। पानी की कमी से लोग टैंकर मंगाने को मजबूर हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
जल संकट। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की दस्तक के साथ ही अलवर शहर में पेयजल की समस्या होना शुरू हो गई है। शुक्रवार को पानी की समस्या से परेशान वार्ड नंबर 3, 20 और 21 स्थित खाटू श्याम मंदिर से अखैपुरा तक के कई दर्जन स्थानीय महिला पुरुष मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग पहुंचे और इलाके में हो रही पानी की समस्या से जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। इन महिला पुरुषों का कहना था कि उनके इलाके में पिछले एक माह से पानी की समस्या बनी हुई है। खाटू श्याम मंदिर तक खूब पानी आ रहा है, लेकिन उसके आगे अखेपूरा मोहल्ला तक तीन वार्ड पड़ते हैं और यह पूरी कच्ची बस्ती है, जहां पिछले 15 दिन से तो बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। सभी स्थानीय महिला पुरुषों को पाने की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आसपास के लोग एक दूसरे से पैसा एकत्रित कर पानी के टैंकर मंगा कर काम चला रहे हैं। सभी कच्ची बस्ती के लोग हैं, ऐसे कब तक पानी के टैंकर मंगा कर काम चलाएंगे, क्योंकि इसमें काफी पैसा भी खर्च हो रहा है। जिस समस्या के चलते आज उन्हें एकत्रित होकर जलदाय विभाग आना पड़ा है। अब अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं कि शीघ्र आने की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन ये अधिकारी हमेशा आश्वासन देते रहते हैं। पानी की समस्या का निदान नहीं होता और लोग पानी के लिए ऐसे ही परेशान होते रहते हैं। उनको पानी फिर भी नहीं मिलता है। जलदाय विभाग की ओर से कार्रवाई भी कुछ नहीं की जाती है। लोगों का कहना है कि उनकी समस्या का जल्द निराकरण हो जाएगा और उनको पानी मिलने लगेगा, लेकिन उनकी समय का निराकरण कब होगा और पानी कब तक पहुंचेगा यही इंतजार लोग कर रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि वे पहले भी तीन चार बार यहां आ चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही देते रहते हैं। करते कुछ भी नहीं, जिससे लोगों के सामने पानी बड़ी दिक्कत खड़ी हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें