फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case: 'सर तन से जुदा, तेरे 56 टुकड़े होंगे', अलवर में महिला भाजपा नेता को धमकी

Mon, 19 Sep 2022 09:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सर तन से जुदा करने की धमकी देने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजस्थान के अलवर जिले में भी उदयपुर जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी बीजेपी कार्यकर्ता को दी गई है। बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ ही चारुल अग्रवाल आईआईटी दिल्ली से पास आउट हैं। उनका आरोप है, सोमवार सुबह जब वह अपने घर से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकलीं तो फ्लैट के बाहर उनको एक धमकी भरी चिट्ठी रखी हुई मिली।
विज्ञापन
बीजेपी महिला नेत्री को धमकी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कोर्ट से ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आए फैसले के बाद अलवर की बीजेपी नेता चारुल अग्रवाल को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है। पत्र में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही लिखा गया है, 56 इंच का सीना कहां गया, 25 सितंबर से पहले पहले तुम्हारा हाल उदयपुर वाले लड़के के जैसा कर देंगे। तुम्हारे 56 टुकड़े कर देंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इस चिट्ठी में और भी काफी कुछ लिखा हुआ है। यह चिट्ठी जब चारुल अग्रवाल तक पहुंचा तो परिवार सहम गया। यह चिट्ठी लेकर चारुल और उनके परिवार के सदस्य अलवर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

'ज्ञानवापी हमारा है, हम इसे लेकर रहेंगे'
मामले की जांच कर रही अलवर की सदर थाना पुलिस ने बताया, चारुल शालीमार एक्सटेंशन योजना में रहती हैं। वह अपने घर पर थीं, पति बच्चे को स्कूल छोड़ने गए हुए थे। जब वापस आए तो बाहर एक चिट्ठी पड़ी थी, उसमें लिखा था कि ज्ञानवापी हमारा है, हम इसे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


लिफाफा खोलने के बाद जब चिट्ठी बाहर निकाली गई तो उसमें उदयपुर की घटना का जिक्र था और चारुल के लिए लिखा हुआ था कि 25 सितंबर तक तुम्हारी जान ले ली जाएगी। 56 इंच का सीना किसी काम नहीं आएगा।

दरअसल, चारुल अग्रवाल का ज्ञानवापी से सीधा संबंध नहीं है। हालांकि, उन्होंने कुछ दिन पहले ज्ञानवापी को लेकर फेसबुक पर एक मैसेज किया था। इस मैसेज के बाद अब 19 सितंबर यानी आज चारुल अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। चारुल के पति जितेंद्र अग्रवाल और चारुल दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

अलवर में इस मामले के बाद अब पुलिस परेशान है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि चिट्ठी किस लेटर बॉक्स में डाली गई। पुलिस का मानना है, सीधे ही यह लेटर चारुल अग्रवाल के घर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें