फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रिश्तों की मर्यादा तार-तार, चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, दो माह की गर्भवती होने पर खुला राज

Thu, 15 Sep 2022 12:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

आरोपी चाचा पटवारी है। केस दर्ज होने के बाद से वह घर से फरार हो गया और वह ड्यूटी पर भी नहीं गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में एक व्यक्ति ने चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार किया है। एक गांव में चाचा अपनी 16 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दरिंदगी करता रहा और लड़की के घर वालों तक को नहीं पता चला। लड़की दो माह की गर्भवती हो गई, तब मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला अलवर के टहला थाना क्षेत्र का है। जब नाबालिग को उल्टियां आने लगी, तब मां ने हॉस्पिटल में दिखाया। इसके बाद लड़की के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीड़ित की मां ने नौ सितंबर को थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।


टहला थाना क्षेत्र के थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि आरोपी चाचा पटवारी है। आरोपी की उम्र करीब 28 साल है। नाबालिग और परिवारजनों ने बताया कि चाचा शनिवार और रविवार को छुट्टी पर घर आता था। तभी वह नाबालिग से दुष्कर्म करता था। घर वालों को कभी शक ही नहीं हुआ। मामला सामने आने के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया। नौ सितंबर को थाने में रिपोर्ट होने के बाद वह ड्यूटी पर नहीं गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें