फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूली छात्र को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 01 Aug 2024 11:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

15 साल का छात्र बादरपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने गांव नाहरपुर लौट रहा था, इस दौरान बहादुरपुर नाहरपुर के बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार ने स्कूली छात्र को मारी टक्कर मार दी। हादसे में 15 साल का छात्र घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


घायल छात्र की परिजन शकुंतला ने बताया राधेश्याम (15) बादरपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने गांव नाहरपुर लौट रहा था, इस दौरान बहादुरपुर नाहरपुर के बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
सूचना मिलते पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को बादरपुर के अस्पताल में लेकर गए। हालत गंभीर अवस्था होने के चलते उसे अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल छात्र के हाथ और मुंह पर चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें