फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांवड़ लेने हरिद्वार गया था पति, इधर पत्नी प्रेमी संग हुई फरार…डेढ़ लाख रुपये भी साथ ले गई

Wed, 31 Jul 2024 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Rajasthan: अलवर जिले की एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया हुआ था। जैसे ही पत्नी के गायब होने की सूचना मिली तो पति दिल्ली में अपनी कांवड़ अपने दोस्त को देकर घर लौटा। फिर पता चला कि पत्नी घर में रखे डेढ़ लाख रुपए भी ले गई।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के रैणी कस्बे के एक गांव में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार गया हुआ था। घर में उसके विकलांग पिता, पत्नी और उसका बेटा था। जब युवक घर से निकला तो उसने अपनी पत्नी से पिता का ध्यान रखने के लिए कह गया, लेकिन पत्नी घर से फरार हो गई। 

विज्ञापन


पिता ने मामले की सूचना कांवड़ लेने गए बेटे को फोन पर दी। उस दौरान युवक दिल्ली के रास्ते अलवर लौट रहा था, लेकिन मामले की सूचना मिलते ही युवक ने अपनी कांवड़ अपने दोस्तों को दी और वो तुरंत अलवर पहुंचा। यहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें