राजस्थान विधानसभा 2023 में अलवर की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। तीन विधानसभा सीटों पर नए चेहरे को मौका दिया गया है तो थानागाजी पर निर्दलीय कांति मीणा को टिकट मिला है। लेकिन राजस्थान की नजर जिस सीट पर है, वह तिजारा है।
बाबा बालकनाथ की आम सभा आज, योगी आदित्यनाथ आएंगे तिजारा
राजस्थान विधानसभा सभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची आने से पहले ही भाजपा के बड़े नेताओं ने यहां अपना प्रवास शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों के नामांकन और सभाओं के लिए बड़े नेता राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तिजारा में भाजपा के प्रत्याशी बाबा बालकनाथ के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे। बाबा बालकनाथ की सभा में योगी आदित्यनाथ का आना बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आने से अलवर ही नहीं भरतपुर की सीटों पर भी वोटों का धुर्वीकरण हो सकता है।
केशव प्रसाद मौर्या कल आएंगे जयपुर
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो नवंबर को जयपुर दौरे पर आएंगे। मौर्य यहां भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया का नामांकन दाखिल करवाएंगे।