फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: केंद्रीय मंत्री यादव ने मिनी सचिवायल में अधिकयारियों के साथ की बैठक, नालों की सफाई करने के दिए निर्देश

Fri, 05 Jul 2024 01:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि दो दिन से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। शहर में बारिश से नालों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। ऐसे में नालों की सफाई रोजाना होनी चाहिए, जिससे की बारिश का पानी सड़कों पर जमा नहीं हो।
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज शुक्रवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री यादव ने अधिकारियों से शहर के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि दो दिन से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। शहर में बारिश से नालों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। ऐसे में नालों की सफाई रोजाना होनी चाहिए, जिससे की बारिश का पानी सड़कों पर जमा नहीं हो।

नालों की सफाई के लिए नई जेसीबी मंगवाई गई है, जिससे सफाई का काम सुचारू रूप से हो सकेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोग प्लास्टिक की थैलियां काम में ले रहे हैं, इन पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके अलावा शहर में हो रहीं अन्य समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें