फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लगाया पौधा

Fri, 05 Jul 2024 11:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

महासंघ के महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि अंबेडकर नगर के बी ब्लॉक पार्क में शुक्रवार से पौधरोपण अभियान की शुरुआत 11 पौधे लगाकर की गई है। आमजन और व्यापार महासंघ के सहित तत्वाधान में यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया पौधरोपण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापार महासंघ की ओर से अंबेडकर नगर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे, उन्होंने एक पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि अलवर जिला व्यापार महासंघ की ओर से हर वार्ड हर घर पौधारोपण का अभियान शुरू किया गया है,  उसी के तहत यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

विज्ञापन


महासंघ के महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि अंबेडकर नगर के बी ब्लॉक पार्क में शुक्रवार से इस अभियान की शुरुआत 11 पौधे लगाकर की गई है। आमजन और व्यापार महासंघ के सहित तत्वाधान में यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा। उन्होंने इस बात के लिए आभार किया कि इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने समय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चला रखा है। इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष रमेश जुनेजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें