फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Weather News : अलवर में मावठ ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य; तापमान लुढ़का

Sat, 18 Jan 2025 04:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar Weather Today : अलवर में दो दिन मावठ के बाद आज घना कोहरा छा गया। सर्दी का हाल यह है कि शनिवार सुबह भी अलवर शहर व गांवों में कोहरे के कारण सड़कों पर सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दी। 
 
विज्ञापन
अलवर में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य रही। कहीं 20 मीटर तो कहीं इससे भी कम विजिबिलिटी के कारण कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। इस कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में सुबह कोहरा, दिन में शीतलहर की कंपकंपी और रात को गलन वाली सर्दी हो रही है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह भी कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। पूरा शहर सफेद चादर में लिप्त हुआ दिख रहा है। शुक्रवार दिन में कल हल्की धूप निकली थी, लेकिन रात होते होते जबरदस्त सर्दी हो गयी। बता दें कि अलवर में मावठ की बारिश के बाद कोहरे की चादर बिछ गई है और ठिठुराई सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मावठ से किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सर्दी के कारण लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। 

उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण अलवर जिले में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। स्थिति यह हो रही है कि दिन में शहर के तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे तापमान 23 डिग्री था, जो शाम को 6 बजे लुढ़क कर 14 डिग्री आ गया। बहरोड़ और भिवाड़ी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 या 6 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो 21 जनवरी तक जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। इसलिए 21 जनवरी से पहले अलवर के लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें