मोदी सरकार पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मतलब लोकसभा और विधानसभा से लेकर सरपंच और वार्ड पंचों तक के चुनाव एक साथ करवाना चाह रही है। संसद के शीतकालीन सत्र में 12 दिसंबर 2025 को मोदी सरकार के कैबिनेट ने देश में वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक को मंजूरी दे दी। ऐसे में राजस्थान में भी अभी अनिश्चितकाल के लिए सरपंचों के चुनाव टाल दिए गए और आगामी चुनाव के लिए मौजूदा सरपंचों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल कब पूरा होगा
जिला परिषद और पंचायत समिति का कार्यकाल कब पूरा होगा
सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने की अधिसूचना
राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव व आयुक्त आईएएस जोगाराम की ओर से 16 जनवरी 2025 को जारी अधिसूचना में कहा गया है, राजस्थान में ऐसी कई ग्राम पंचायतें हैं, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। उनके चुनाव अपरिहार्य कारणों से सम्पन्न नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों में निर्वतमान सरपंच को प्रशासक नियुक्त करने और ग्राम पंचायतों के कामकाज को सुचारू चलाने के लिए प्रशासक की सहायता के लिए प्रशासकीय समिति का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया है।