फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: महिला ने बीच सड़क पुलिसकर्मी पर बरसाए थप्पड़, लोगों का आरोप- नशे में था कर्मी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Apr 2023 12:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर कोतवाली इलाके में गोपाल टॉकीज के पास एक पुलिस कांस्टेबल महिला के हत्थे चढ़ गया। महिला ने कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को पीटती महिला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में पुलिस की पिटाई का एक मामला सामने आया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नकाबपोश महिला पुलिसकर्मी की पिटाई करती हुई दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अलवर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली इलाके के गोपाल टॉकीज के पास एक नकाबपोश महिला ने बीच सड़क पुलिस वाले के पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो के अनुसार सभी पुलिस वाले की गलती बताते हुए महिला का समर्थन करते रहे।



जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार के साथ पुलिसकर्मी की बहसा बहसी हो ही रही थी कि तभी एक नकाबपोश महिला वहां पहुंची और पुलिस वाले को पकड़कर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। लोगों के अनुसार पुलिसकर्मी नशे था। मामला किस बात पर भड़का ये किसी को जानकारी नहीं है। महिला थप्पड़ मारती रही और लोग वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। इस मामले में अलवर सीओ सिटी नारायण सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी राहुल पिटाई के वक्त नशे था। इसकी जांच की जा रही है। राहुल अभी ट्रेनी है। जांच में दोषी पाए जाने पर राहुल पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें