फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मासूम बेटे को दीवार पर पटककर पिता ने ली जान, खुद को कुल्हाड़ी से काटा, फैली सनसनी; जानें मामला

Sat, 27 Sep 2025 09:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर/खैरथल

सार

Rajasthan Crime: राजस्थान में एक पिता ही जल्लाद बन गया और अपने मासूम बेटे की जान ले ली। वह बच्चे को एक कमरे में ले गया और उसे दीवार पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की वजह बताई है।
 
विज्ञापन
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरथल जिले के तिजारा कस्बे में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। यहां एक पिता ने अपने ही दो वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन

 
कमरे में बंद कर मासूम पर बरपाया कहर
थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार वारदात रामनगर गांव की है। मृतक बच्चे अरहान का पिता शाजिद गुस्सैल और हिंसक स्वभाव का व्यक्ति है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाजिद ने गुस्से में आकर अपने बेटे को कमरे में बंद कर दिया और उसके सिर को कई बार दीवार से दे मारा। इस निर्मम हमले से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शाजिद ने कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर लिया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
 
गंभीर हालत में जयपुर रेफर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शाजिद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल वह उपचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि शाजिद से पूछताछ उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद ही की जा सकेगी, जिससे हत्या की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन और अपहरण की कोशिश, तेजाब फेंकने की धमकी भी दी गई; सियासत शुरू
 
गुस्सैल स्वभाव के लिए कुख्यात था आरोपी
पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि शाजिद का स्वभाव पहले से ही उग्र था। कहा जा रहा है कि वह मामूली बातों पर भी हिंसक हो जाता था। कुछ समय पहले उसने एक व्यक्ति को छोटी सी कहासुनी में गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके गुस्से के कारण परिवारजन और पड़ोसी उससे दूरी बनाए रखते थे।
विज्ञापन



 
गांव में पसरा मातम
मासूम अरहान की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग स्तब्ध हैं कि एक पिता अपने ही बेटे की इतनी बेरहमी से जान कैसे ले सकता है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें