फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, एक परिवार के चार लोगों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Wed, 24 Sep 2025 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar-Jaipur Road Accident: अलवर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध जताने के लिए अलवर-जयपुर रोड जाम कर यातायात ठप कर दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क जाम करते गुस्साए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पत्थरों से भरे तेज रफ्तार डंपर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसपर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है। हादसा कबराला ढाणी के पास झिरी स्टैंड के पास हुआ।

विज्ञापन

 
सुबह काम पर जा रहे थे चारों
जानकारी के अनुसार, मेजोड़ गांव निवासी बाबूलाल, मोहित, नरसी और अशोक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुबह काम पर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
 
हादसे के बाद सड़क जाम, प्रदर्शन में बढ़ा आक्रोश
घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और अलवर-जयपुर मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपरों की आवाजाही लगातार हादसों को जन्म दे रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। आक्रोशित भीड़ ने प्रदर्शन के दौरान कुछ राहगीरों के साथ हाथापाई भी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- एसआई भर्ती-2021 लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग अटकी
विज्ञापन

 
पुलिस की हस्तक्षेप से खुला जाम
करीब दो घंटे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। हालात बिगड़ते देख प्रतापगढ़ थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त जाब्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और सड़क पर यातायात बहाल कराया।
 
शोक में डूबा गांव, चालक की तलाश जारी
मृतकों के शवों को प्रतापगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मेजोड़ गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: एसआई भर्ती पेपर लीक कांड में तीन प्रोबेशनर उपनिरीक्षक गिरफ्तार, एसओजी कर रही गहन पूछताछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें