राज्य में 24 हजार से ज्यादा पदों पर प्रस्तावित सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। अलवर में पिछले तीन दिनों से जारी हड़ताल के बाद अब सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शहर भर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि हमारी मुख्य मांग है कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती मस्टररोल के आधार पर की जाए। जिसमें 1 साल तक पहले कर्मचारी से काम करवाया जाए, उसके बाद उसे नियुक्ति दी जाए। वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए। पूर्व की जिन भर्तियों में कोर्ट में मामला विचाराधीन है, या जिन पर निर्णय हो चुका है। उनमें नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं। मांगें नही मानी जाने की दशा में हड़ताल जारी रहेगी।