अलवर सदर थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि पांच मई की रात में अज्ञात व्यक्तियों मदनपुरी निवासी राजेंद्र मीना के घर का ताला तोड़कर देसी कट्टे की नोंक पर पांच लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे, जिसके संबंध में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अलवर की सदर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार बाल अपचारियों को निरुद्ध करते हुए गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी कॉलेज छात्र हैं।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
अलवर सदर थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि पांच मई की रात में अज्ञात व्यक्तियों मदनपुरी निवासी राजेंद्र मीना के घर का ताला तोड़कर देसी कट्टे की नोंक पर पांच लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे, जिसके संबंध में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच टीम ने चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि 4 बालिग आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। जो कॉलेज के छात्र हैं और 4 अन्य नाबालिग हैं। जिनको निरुद्ध किया गया है। इस घटना में 8 लोग शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है, इसमें और भी कोई शामिल हुआ, तो उसको भी पुलिस गिरफ्तार करेगी।