अलवर में बानसूर के गांव चतरपुरा के आड़ी गैली में ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ रास्ते पर अतिक्रमण होने पर स्कूली बच्चों के साथ रास्ते में ही फर्श बिछाकर बैठ गए। साथ ही रास्ते को खुलवाने की मांग करने लगे।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने तीन-चार दिन पहले स्कूल में जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इससे स्कूल जाने का रास्ता बंद हो गया। सोमवार सुबह स्कूल जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण होने पर ग्रामीण बच्चों के साथ रास्ते पर ही बैठ गए और रास्ता खुलवाने की मांग करने लगे।
उन्होनें बताया कि यह रास्ता 50 साल से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है और रास्ता खुलवाने को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच को अवगत करवाया गया। लेकिन पिछले तीन चार दिन से सरपंच कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसको लेकर आज जब बच्चे स्कूल जाने लगे तो रास्ता बंद मिला। इस पर ग्रामीण और बच्चे धरने पर बैठ गए और रास्ता खुलवाने की मांग करने लगे।
सरपंच नीरज तोनगरिया ने बताया कि स्कूल जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया है। ग्रामीण और बच्चे रास्ते में ही बैठ गए और रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचकर मौका देखा गया और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई है।