अलवर जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत अलवाडा गांव में प्लॉट को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति का हत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजन नूर मोहम्मद ने बताया आज से दो साल पहले से सूबेदार खां ने एक प्लॉट लिया था। इस बात को लेकर उसके गांव के कुछ लोगों को एतराज था। इस बात को लेकर वह हमारे साथ आए दिन झगड़ा करते रहते हैं।
कल शाम को अलवर से बुजुर्ग अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव के पास समसु ईरफान अकबर, गफरु तालिम शकील और अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अलवर के जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने अकबरपुर थाने एएसआई प्रकाश पर भी आरोप लगाया है कि वो आरोपियों की मदद करता है। फिलहाल अकबरपुर थाना पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।