फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बुध विहार में सूने मकान से चोरी, लुटेरों ने दो लाख का माल किया पार

Sun, 20 Oct 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: पीड़ित अश्वनी ने बताया कि वह दो अक्तूबर को जयपुर गए थे और तब से घर सूना पड़ा था। इसी दौरान चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित अश्वनी कुमार ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के शिवाजी पार्क थानाक्षेत्र के बुध विहार इलाके में बीती रात एक सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अश्वनी कुमार जयपुर में टेलीकॉम सेंटर में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह काम के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से जयपुर गए हुए थे।

विज्ञापन

 
अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें आज सुबह पड़ोसियों से फोन पर सूचना मिली कि उनके बुध विहार स्थित घर का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर वह तुरंत जयपुर से अलवर लौटे और देखा कि चोरों ने घर से दो टेलीविजन, पानी की मोटर, एयर कंडीशनर, बच्चे की साइकिल और गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी जा रही है। अश्वनी ने बताया कि वह दो अक्तूबर को जयपुर गए थे और तब से घर सूना पड़ा था। इसी दौरान चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
 
बीती रात केवल अश्वनी कुमार के घर ही नहीं, बल्कि शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के अन्य मकानों में भी चोरी की वारदातें हुई हैं। चोरों ने कई मकानों को निशाना बनाया, जिनमें से कुछ घरों से मामूली चोरी की घटनाएं हुईं। इसलिए उन घरों के मालिकों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इस क्षेत्र में पूर्व केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत के मकान को भी निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन

 
अश्वनी कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। चोरों द्वारा इलाके में एक साथ कई मकानों को निशाना बनाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अब क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और चोरों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें