फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : कार हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद में चली लाठियां, हमलावरों ने मां-बेटे का सिर फोड़ा

Mon, 04 Nov 2024 06:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

घर के बाहर खड़ी कार को हटाने से शुरू हुए विवाद ने गंभीर झगड़े का रूप ले लिया और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। हमले में घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के अकबरपुर गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर खड़ी कार को हटाने को लेकर हुए झगड़े में हमलावरों ने मां-बेटे का सिर फोड़ दिया। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। झगड़े की शुरुआत घर के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात से हुई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के काफी लोगों ने आकर मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती महिला प्रकाशदेवी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे जब वह अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रही थी तभी वाल्मिकी समाज की एक युवती ने वहां खड़ी कार हटाने के लिए कहा। इस पर प्रकाश देवी ने यह कहकर कि कार उनकी नहीं है, हटाने से मना कर दिया। इसके बाद युवती बहस करते हुए गाली-गलौज करने लगी। 

इस आपसी कहासुनी के बाद युवती अपने घर गई और परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर के अंदर घुसकर महिला प्रकाश देवी व उसके बेटे नवीन के सिर पर लाठी दे मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया, जहां उनका  इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने वीडियो देखने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में विक्की नामक व्यक्ति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हमलावर फिलहाल फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें