फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अब पुलिस के सिर अलवर शहर की स्वच्छता, नगर निगम कर्मी बोले- सफाई कर देंगे मगर सुरक्षा चाहिए

Tue, 30 Jul 2024 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद सफाईकर्मी हड़ताल पर बने रहेंगे। सफाईकर्मियों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है ताकि वे सुरक्षित रूप से सफाई कर सकें।
विज्ञापन
नगर निगम सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफाईकमियों का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त से मिला। अलवर नगर निगम के सफाई कर्मियों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता विफल रही। निगम आयुक्त से मुलाकात में कोई हल नहीं निकल पाया। ऐसे में सफाईकर्मी हड़ताल पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन


एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के सफाईकर्मियों ने कहा कि वे सफाई करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस सुरक्षा की जरूरत है। वरना उनके साथ कोई भी घटना हो सकती है। सफाईकर्मी प्रतिनिधि शिवराज अठवाल ने कहा कि हड़ताल जैसे चल रही है वैसे ही चलेगी। अभी वार्ता में निष्कर्ष नहीं निकल सका है। 

मेयर घनश्याम गुर्जर ने कहा कि हमने वार्ता की है। ऑटो टिप्पर चलाने को कहा है, लेकिन अभी वार्ता सफल नहीं हो सकी। सफाईकर्मियों की प्रदेश स्तर पर भी वार्ता हो सकती है। एसटी, सामान्य और ओबीसी वर्ग के सफाईकर्मी सफाई करने को आगे तो आ गए, लेकिन सफाई नहीं कर पा रहे। सीमा मीणा और सुनीता मीणा ने कहा कि वे सफाई करना चाहते हैं, लेकिन सबको पुलिस सुरक्षा चाहिए। हड़ताल वाले सफाईकर्मी गलत बर्ताव कर सकते हैं। उधर, सफाईकर्मियों की मांग है कि नई भर्ती रोस्टर आधार पर हो। पुरानी भर्ती के पदों को वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों से भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें