फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : स्कूल में बच्चों के बीच हुई कहासुनी, एक बच्चे के परिजनों ने दूसरे के चाचा पर किया जानलेवा हमला

Tue, 30 Jul 2024 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले के मंडापुर गांव में एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक के भतीजे की स्कूल में किसी के साथ कहासुनी होने के चलते यह हमला किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ थाना अंतर्गत गांव मंडापुर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और उससे नगदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक राजा सिंह ने बताया कि उसका भतीजा कला नौगांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता है और वहीं पर ही किसी बच्चे के साथ किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। 

विज्ञापन


इसी बात से बच्चे के परिजनों ने राजा सिंह पर हमला कर दिया। पीड़ित ने प्रेम सिंह व उसके परिजनों पर आरोप लगाया है कि मारपीट में उसके पास के 50 हजार रुपये और अन्य सामान भी उन्होंने छीन लिया। पीड़ित को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके हाथ व पैर पर चोट आई है। फिलहाल पीड़ित ने रामगढ़ थाने में शिकायत दे दी है पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें