फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पहले से दर्ज हैं कई मामले

Sun, 12 Jan 2025 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर शहर के एनईबी थाना पुलिस ने 10 जनवरी को एक शातिर बाइक चोर मुबीन को गिरफ्तार किया। आरोपी ने मंडी मोड़ के पास बाइक चोरी की थी, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के एनईबी थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। इस बाइक चोर के खिलाफ पहले से भी कई मामले बाइक चोरी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल इसको 10 जनवरी को स्थानीय मंडी मोड़ के समीप बाइक चोरी के मामले में पकड़ा गया है। इसको वहां मौजूद लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। 

विज्ञापन


पुलिस जानकारी में सामने आया कि सतपुरा जुरेहरा क्षेत्र निवासी आरोपी मुबीन द्वारा 10 जनवरी को मंडी के समीप एक बाइक चोरी करके ले जा रहा था कि शोर मचाने पर इसको बाद  में स्थानीय लोगों ने  पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बाइक चोरी सहित कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि यह बाइक चोर इतना शातिर है कि पलक झपकते ही बाइक उड़ा ले जाता है ।इसके खिलाफ अन्य पुलिस थानों में भी बाइक चोरी के मुकदमे दर्ज है ओर पुलिस उन मामलो की जानकारी भी कर रही है ताकि सम्बंधित थाना पुलिस को सूचना दी जा सके।यह बाइक चोर पहले भी कई थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और हर बार जमानत पर छूट जाता है।जमानत पर बाहर आते ही यह फिर से बाइक चोरी में जुट जाता है।इसके खिलाफ कई बार सजा का एलान भी किया जा चुका है लेकिन यह फिर बाहर आते ही चोरी के काम मे लिप्त हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें