फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तेज रफ्तार कारों की टक्कर, महिलाओं समेत पांच से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Apr 2024 11:43 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को अलवर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से महिलाओं और बच्ची को प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के ज्योतिबा राव फुले सर्किल पर दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक कार में सवार एक परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो महिलाएं, एक बच्ची समेत एक पुरुष शामिल है। जबकि, दूसरी कार में सवार एक दो लोगों भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों का अलवर सामान्य चिकित्सालय में इलाज जारी है, वहीं महिलाओं ओर बच्ची को सोलंकी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली और अरावली विहार पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ियों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया। 

अरावली विहार थाना अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि घटना क्यों और कैसे हुई इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देखेंगे। हादसे का शिकार हुई गाड़ियों को रास्ते से हटाकर यातायात शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में एक ही परिवार के रोहित जैन, आरती जैन, सुमन जैन और प्रज्ञा जैन घायल हुए। अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें