फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: किस अधिकार की लड़ाई लड़ने उतरे विधायक हरीश चौधरी? खून से मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

Sun, 21 Jul 2024 07:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

बायतू विधानसभा के विधायक हरीश चौधरी ने सीएम भजनलाल शर्मा को खून से चिट्ठी लिखकर कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का अधिकार है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी इस मांग का समर्थन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बायतू विधायक हरीश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले की बायतू विधानसभा के विधायक हरीश चौधरी ने सीएम भजनलाल शर्मा को खून से चिट्ठी लिखकर छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग रखी है। राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों करवाए जाने की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। विधानसभा में भी रविंद्र सिंह भाटी समेत कई विधायक इसकी मांग उठा चुके हैं।

विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और मौजूदा समय में बायतू विधायक हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने खून से चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का अधिकार है, इसलिए इस मामले को संवेदनशीलता से संज्ञान में लिया जाए। हरीश चौधरी खुद भी पूर्व में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्रसंघ चुनावों की मांग का समर्थन पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी कर चुके हैं। 

हालांकि उनकी सरकार में भी छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाई गई थी। वहीं, राजस्थान विधानसभा में विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित कई विधायकों ने भी छात्रसंघ चुनाव करवाए जाने की मांग का मुद्दा उठाया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने भी विधानसभा में शून्य काल के दौरान छात्रसंघ चुनाव करवाए जाने का मुद्दा उठाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफ़ारिशों के अनुरूप प्रदेश में छात्र संघ चुनाव करवाए जाते रहे हैं। पहले 2006 से लेकर 2010 के बीच छात्र संघ चुनाव स्थगित किए गए थे। 2021 और 2022 में भी छात्र संघ चुनाव कोरोना महामारी की वजह से नहीं हुए थे।

गौरतलब है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी छात्रसंघ चुनाव करवाए जाने की मांग को लेकर लगातार छात्र आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को छात्रों ने भी चुनाव करवाए जाने की मांग को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा को खून से पत्र लिखा था। एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप ने कहा कि ये लाल रंग इंकलाब और आह्वान का है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को लाल रंग पसंद है।

छात्रों के प्रदर्शन पर हुआ था लाठी चार्ज
राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर 18 जुलाई को छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद पुलिस ने यहां लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें