फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: होटल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, पर्ची पर लिखकर इतने लाख रुपये रंगदारी की डिमांड

Sun, 29 Oct 2023 07:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले के सदर थाना एरिया में फायरिंग कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश पहले होटल में घुसे और फिर फायरिंग कर एक पर्ची थमाई, जिस पर रंगदारी की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और होटल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में सदर थाना क्षेत्र के टेल्को चौराहा स्थित ओल्ड राव होटल पर शनिवार शाम करीब 7:45 बजे बदमाशों ने रंगदारी के लिए फायरिंग कर फरार हो गए। बदमाशों ने तीन फायर होटल के शीशे पर और एक हवाई फायर किया।

विज्ञापन


इस दौरान बदमाश होटल के गार्ड को पर्ची देकर गए हैं, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की डिमांड की गई है। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है, जिनमें से एक बदमाश फायरिंग करता है। दूसरा गार्ड के साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान बदमाशों ने गार्ड के सिर पर हथियार से मारकर घायल कर दिया। फायरिंग के बाद होटल में खाना खा रहे लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

होटल के कर्मचारी धर्मेंद्र ने बताया कि वह काउंटर पर बिल बना रहा था, तभी बदमाश आए और होटल के शीशे पर फायर किया। जब शीशा टूटकर नीचे गिरा तो वह देखने लगे की शीशा कैसे टूटा तभी दो फायर और शिशों पर कर दिए, जिससे होटल के गेट पर लगे शीशे टूट गए। बदमाशों को देखकर सब अपनी जान बचाकर भागने लगे। बदमाशों ने कुल चार फायर किए हैं।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की पर्ची भी बरामद की है। पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही है। घटना के बाद भिवाड़ी की तरफ बदमाश भागे हैं। मोगी गैंग के नाम से पर्ची दी गई है। सीसीटीवी में तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जल्दी ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें