फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: भाजपा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, मंत्री जोगाराम पटेल ने ग्रहण की सदस्यता

Thu, 17 Oct 2024 05:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के विधि एवं न्याय और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को जोधपुर में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की और स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधि एवं न्याय और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार जोधपुर में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की और स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याओं को सुना और इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता के रूप में सदस्य बने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत भी किया गया। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान का दूसरे चरण शुरू किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दूसरे चरण में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी सक्रिय सदस्यता ग्रहण की इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि इस दूसरे चरण सक्रिय रूप से सभी कार्यकर्ता सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा की रीति नीति है कि 6 वर्ष के बाद पार्टी की सदस्यता समाप्त हो जाती है। इसके बाद में प्रधानमंत्री हो या केंद्रीय मंत्री सभी को फिर से सदस्यता लेनी होती है। सदस्यता अभियान में सभी को फिर से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। ऐसे में मैंने भी अपना रजिस्ट्रेशन फिर से करवाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि जितना हमें लक्ष्य मिला है, उस से सवाया लक्ष्य हम पूरा करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशभर के जिलों में हो रहे राइजिंग राजस्थान को लेकर कहा कि राजस्थान सरकार अलग-अलग जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निजी सेक्टर के साथ अनुबंध कर रही है। इससे न सिर्फ उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें