फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: हरिद्वार से अलवर आ रहे युवक की कांवड़ खंडित, कांवड़ियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटा

Thu, 01 Aug 2024 12:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

कांवड़ियों ने बताया कि आरोपी युवक पहले हमारे आगे आया, जिसे हटा दिया गया। फिर उसने पीछे आ रहे कांवड़ियों लालाराम की कांवड़ को पकड़कर हिला दिया और भागने लगा। लेकिन, कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से आ रहे अलवर के हेमंत की कांवड़ को चिकानी के पास चिरखाना में एक युवक ने पकड़कर हिला दिया। कांवड़ खंडित करने के बाद आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन अन्य कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने अलवर शहर के टेल्को चौराहे पर जाम लगा दिया। कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा नहीं मिलने पर रोष जताया। साथ ही उन्होंने खंडित कांवड़ के लिए हरिद्वार से शुद्ध जल मंगवाने की मांग की। कल शुक्रवार को सुबह शिवजी पर जल चढ़ाया जाएगा।

कांवड़ियों ने बताया कि आरोपी युवक पहले हमारे आगे आया, जिसे हटा दिया गया। फिर उसने पीछे आ रहे कांवड़ियों लालाराम की कांवड़ को पकड़कर हिला दिया और भागने लगा। लेकिन, कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे टेल्को चौराहे के पास ले जाया गया, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें