अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत रामनगर कॉलोनी के कृषि फार्म हाउस में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित हरविंदर सिंह यादव ने अपने छोटे भाई के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि देर रात उसका ट्रैक्टर फार्म हाउस पर खड़ा था और यहीं से उसकी बैटरी चोरी हो गई। मामले में पीड़ित ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसका छोटा भाई और दो बेटे पहले भी ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश कर चुके हैं और अब ये ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी करके ले जाते हैं। पीड़ित ने इस मामले में अपने छोटे भाई हरमिंदर उर्फ चीकू व उसके दोनों बेटे लव और कुश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।