फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के घर चोरों ने धावा बोला, नकदी और जेवर लेकर हुए फरार

Sun, 19 May 2024 03:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में चोरों ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के घर पर धावा बोल दिया। घटना के समय पूरा परिवार शादी में बसवा गया था। घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरावली विहार थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में रह रहे दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर नंदकिशोर के घर से चोर 60 हजार रुपए की नकदी व 1 लाख रुपये के जेवर चोरी करके ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने पुलिस एसआई को मिले ब्रेवरी अवार्ड को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


नंदकिशोर मीणा के पुत्र प्रदीप मीणा ने बताया कि उसके पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पूरा परिवार 9 मई को बसवा शादी में गया हुआ था। शनिवार शाम वापस लौटने पर घर के गेट का ताला टूटा मिला। चोर अंदर कमरे में अलमारियां तोड़कर 60 हजार रुपये ले गए साथ ही सोने व चांदी के जेवर और चांदी के सिक्के भी ले गए। इतना ही नहीं पिता को दिल्ली पुलिस की ओर से मिले ब्रेवरी अवार्ड को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें