फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कंपनी से घर जाते समय हौंडा चौक के पास हुआ हादसा

Sat, 14 Sep 2024 04:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

गौरव जांगिड़ आईटीआई करने के बाद खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में एक महीने पूर्व ही नौकरी पर लगा था। गौरव को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। गौरव के रिश्तेदार मनीराम ने बताया कि घर में कमाने वाला गौरव ही था और उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद शव को भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी के खुशखेड़ा थाना अंतर्गत स्थानीय होंडा चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम गौरव जांगिड़ बताया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खुशखेड़ा के हुसिंगपुर गांव निवासी 16 वर्षीय गौरव जांगिड़ कंपनी से काम के बाद बाइक पर लौट रहा था तभी हौंडा चौक के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गौरव जांगिड़ आईटीआई करने के बाद खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में एक महीने पूर्व ही नौकरी पर लगा था। गौरव अपनी बाइक पर सवार होकर कंपनी से लौट रहा था, जिसको हौंडा चौक पर किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। यह अज्ञात वाहन तेज गति से आ रहा था कि तेज गति से आ रहे अन्य अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस वाहन ने फिर गौरव को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

मृतक गौरव दो भाई हैं, जिसमें बड़ा भाई अन्य कंपनी में काम करता है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार गौरव को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। गौरव के रिश्तेदार मनीराम ने बताया कि घर में कमाने वाला गौरव ही था और उसकी भी मौत हो गई। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी और उसका पिता भी बीमार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें