फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर की थी हत्या

Sat, 14 Sep 2024 10:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पारिवारिक रंजिश का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति की हत्या करके फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में चार लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में अकबरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश दो माह से फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक रंजिश का बदला लेने के लिए इन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में चार लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


अकबरपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि करीब ढाई माह पहले पुरानी रंजिश को लेकर आसम व ईसार ने अपने अन्य साथियों के साथ अलापुर के रहने वाले सूबेदार नाम के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। 

पुलिस पकड़े गए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इन पर पुलिस ने  एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित भी किया हुआ था। पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश भी दे रही थी लेकिन ये दोनों पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


अब पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करेगी और इसके बाद इन्हें पुलिस रिमांड लिया जाएगा। बहरहाल पुलिस उस हथियार के बारे में भी पूछताछ कर रही है, जिससे इन्होंने सूबेदार को पीटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें