फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: झगड़े के बाद युवक के गले पर मारा चाकू, गंभीर हालत में जयपुर किया गया रेफर

Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

हमले में चाकू से गला कटने के कारण युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी युवक मौके से फरार है, पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के नूर नगर में आपसी झगड़े में एक युवक के गले पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर घायल को युवक उसके परिजन किशनगढ़बास अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गला ज्यादा कटने के कारण लगातार खून बह रहा था, ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को जयपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


नूर नगर के रहने वाले युवक के पिता नंदू ने बताया कि उनका बेटा रोहित जाटव खेत में प्याज लगाने के बाद घर आया था और फिर आटा लेने के लिए चक्की पर गया था। इस दौरान प्रजापत समाज का एक युवक वहां आया और शराब के नशे में उससे झगड़ा करने लगा। इस बीच युवक ने रोहित के गले पर फनर वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मौके पर अधिक खून बहने के कारण रोहित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही किशनगढ़बास थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और रोहित के माता-पिता से घटना की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर भी पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल पर कचरे के ढेर पड़े फनर वाले चाकू को बरामद कर लिया है।  फिलहाल, आरोपी युवक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें