फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अमेरिका के रिश्तेदार के नाम पर 5.60 लाख की ठगी, पहले मां के इलाज फिर मौत की खबर देकर की ठगी

Fri, 27 Sep 2024 07:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के आर्य नगर निवासी सुधीर कुमार जैन से व्हाट्सएप के जरिए अमेरिका में रहने वाले रिश्तेदार के नाम पर 5.60 लाख की ठगी की गई। ठग ने पीड़ित को पहले 2.60 लाख और फिर 3 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 5.60 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां एक युवक से अमेरिका के रिस्तेदार ने मां की मौत के नाम पर ठगी की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ASI विजेंद्र सिंह ने बताया कि अलवर के आर्य नगर निवासी सुधीर कुमार जैन ने मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उनके पास 19 सितंबर के दिन उनके परिचित जो अमेरिका में रहते हैं उनके नाम से किसी दूसरे अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप के जरिए कॉल किया। 

उसने बताया कि उनके किसी दोस्त की मां का इलाज मुंबई के किसी निजी हॉस्पिटल में चल रहा है और उसको 2.60 हजार की जरूरत है। उसने कहां आपको कुछ दिन में वापस कर दूंगा। इतना कहने पर पीड़ित ने RTGS के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर कर दिए, लेकिन कुछ देर बाद वापस फोन आया कि जिस दोस्त की मां का इलाज मुंबई के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। उसकी मौत हो गई, जिसमें और पैसों का खर्चा आ गया है। अभी तीन लाख की जरूरत और है। मेरी इज्जत का सवाल है। आप भेज दो मैं आप को जल्दी वापस कर दूंगा। पीड़ित फिर से ठग के झांसे में आ गया और उसने दोबारा से RTGS के माध्यम से 3 लाख का ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन पीड़ित जांच पड़ताल की तब उसे अपनी साथ हुई ठगी का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने लिखित शिकायत कल देर शाम कोतवाली थाने में दर्ज करवाई। जिसकी जांच कोतवाली ASI विजेंद्र सिंह को सौंपी गई। खास बात यह ये है कि यह रकम जिसकी मां के नाम से मंगाई गई वह व्यक्ति ही फर्जी था।  जिससे यह रकम मंगाई गई उसने भी यह पता नहीं किया कि वह रकम किसको भेज रहा है। जब ठगी का शिकार हुए तो उसे पता चला और अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें