फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : मोबाइल की किस्तों को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ झगड़ा, महिला समेत चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा

Sat, 03 Aug 2024 12:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

किस्तों पर खरीदे मोबाइल की किस्त नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिजारा के अलाहपुर जाट गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अलाहपुर सीएचसी से अलवर रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन


घायल के परिजन आसिफ ने बताया कि पड़ोसी इरफान ने उसके बड़े भाई अरमान को किस्तों पर एक मोबाइल दिलाया था। किस्तें पूरी होने के बाद भी वह भाई से और पैसे मांगने लगा और मना करने पर योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई व अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी, फरसी व टांचिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें नसरी, जान मोहम्मद, अरमान, अम्मान घायल हो गए, गंभीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें