फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: शहर में बेखौफ चल रहा है नशे का कारोबार, स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किय

Fri, 23 Aug 2024 03:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में बेखौफ होकर स्मैक बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक बार फिर हरकत में आ गई है। इसी के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में लगातार बिक रही स्मैक पर अब पुलिस ने अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने स्मैक बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक बरामद की है। कोतवाली थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि तलाशी अभियान के तहत मनु मार्ग पर बाइक से जा रहे दो युवकों को पकड़कर उनके पास से गांजा और स्मैक बरामद की गई।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम लक्ष्य जांगिड़ और अमित चौधरी बताया है, जिसमें लक्ष्य जांगिड़ के कब्जे से स्मैक और अमित चौधरी से गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग स्मैक और गांजा कहां से लेकर आते थे। लक्ष्य जांगिड़ पहले भी स्मैक सप्लाई के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें