फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: गांव के जोहड़ में मिली दो दिन से लापता युवक की लाश, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सार

जिले के रामगढ़ के नगली मेघा गांव में दो दिनों से लापता युवक का शव गांव के ही जोहड़ में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक की लाश का जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दो दिन पहले घर से कुछ सामान लेने घर से निकला था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत नगली मेघा गांव से दो दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय युवक की तीसरे दिन गांव के जोहड़ में लाश मिली, जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक के जीजा अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पवन कुमार पुत्र रमेश 26 जुलाई को पास वाली दुकान पर कुछ सामान लेने गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। 28 जुलाई को गांव के लोगों से पता चला कि पवन गांव के जोहड़ में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


फिलहाल बगड़ तिराया पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें