फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: दरिंदा बाप 13 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, मौसी और नाना ने मामला दर्ज करवाया

Mon, 04 Sep 2023 11:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर जिले में एक पिता ने 13 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की मौसी ने आरोपी पिता के खिलाफ एनईबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एनईबी थाना अधिकारी अशोक कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर में एनईबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक कलियुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना दिया और ऐसा बार-बार किया। पीड़ित बेटी ने मौसी और नाना के साथ थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अलवर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एनईबी थाना अधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि एक पीड़ित नाबालिग ने अपनी मौसी और नाना के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता के द्वारा उसकी मां के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मां उसे छोड़कर चली गई। वह चार साल की थी, तब उसकी मां पिता को छोड़ कर गई थी। उसके बाद से वह पिता के साथ रह रही थी। उसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। उसके पिता की हरकतों से तंग आकर उसकी दूसरी पत्नी (सौतेली मां)भी चली गई।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले दिनों पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दोबारा फिर दुष्कर्म किया, तो वह अपनी मौसी के साथ चली गई। नाबालिग बेटी ने घटना के बारे में मौसी को बताया और अपने नाना को इस घटनाक्रम के बारे में बताया, तब नाना और उसकी मौसी ने एनईबी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। उसके बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें