फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : रामगढ़ सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अलवर पहुंचे

Sat, 28 Sep 2024 03:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले की रामगढ़ सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेने अलवर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के लिए समन्वय बैठक में अलवर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा रामगढ़ उपचुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और विकास के नाम पर वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सिपाही बनकर कार्य करता है।

विज्ञापन


अलवर में पार्टी के सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि क्लास में बच्चे कितने ही अच्छे नंबर ले आएं लेकिन कम ही दिखाई पड़ते हैं उसे और मेहनत करने के लिए इस तरह से प्रेरित करने का यह भाव होता है। इसी तरह का भाव यहां भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। विदेशों में भी भारत का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। मोदी सरकार व भजनलाल सरकार ने मिलकर कार्य किया है।

मदन राठौड़ ने कहा कि चुनावों के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद दावेदारों के नाम सामने आएंगे, अभी बीजेपी का संपर्क अभियान जारी है। पार्टी में चल रहे मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है। उन्होंने कहा, मोदीजी देश के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। विदेशों में भी देश का नाम हो रहा है। इधर प्रदेश में भजनलाल सरकार भी अच्छा काम कर रही है। देश और प्रदेश दोनों जगह जो बजट भाजपा सरकारों ने दिए हैं, इनसे देश और प्रदेश का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें