अजमेर के निकटवर्ती ग्राम डूमाड़ा में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने दो बच्चों की जान ले ली। एक ट्रैक्टर मजिस्द की दीवार से टकरा गई। जिससे मस्जिद की दीवार ढह गई और चार बच्चे दब गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब एक चालक ने ट्रैक्टर को बैक लिया और ट्रैक्टर दीवार से टकरा गया। जिससे दीवार ढह गई। मलबे में चार बच्चे दब गए। मौके पर जमा लोगों ने बच्चों को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां दो बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जिया पुत्री रफीक (7) और मोसिना पुत्री चांद मोहम्मद (9) की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे रियान पुत्र रफीक व मुस्कान पुत्री रफीक अभी अस्पताल में भर्ती है और उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद के पास ही चौक है, जहां ट्रेक्टर आते जाते हैं। ट्रैक्टर ने बैक लेने के लिए पीछे लिया और दीवार से टकरा गया। जिससे हादसा हो गया