फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज भी मेघ रहेंगे मेहरबान, जयपुर, धौलपुर सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट

Wed, 21 Sep 2022 02:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को कोटा और भरतपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने पलटी मार ली। जयपुर सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन मंगलवार की शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को 15 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन

आज टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, झुंझुनू, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, बारां और अलवर में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां, अलवर और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दोनों संभाग के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पूर्वी बीकानेर, नागौर और चूरू में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के जिलों में बादल मेहरबान रहे। अलवर, भरतरपुर, करौली, दौसा, धौलपुर और राजधानी जयपुर में अच्छी बारिश हुई। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा झुंझुनू और अलवर जिले के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें