फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा की काउंसलिंग सात मार्च तक, इस तारीख से होगी शुरू

Thu, 22 Feb 2024 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा की काउंसलिंग चार से सात मार्च तक की जाएगी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने इसके संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) भर्ती 2022-23 के पदों के लिए 20 फरवरी 2024 को जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन चार से सात मार्च 2024 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त भर्ती के तहत जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग लेटर, आयोग वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के लिए पृथक से कोई बुलावा-पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें