फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robber Bride: शादी के बाद आठ दिन तक पति पर लुटाया प्यार, फिर नई दुल्हन ने कर दिया कांड, थाने पहुंचा पति

Thu, 22 Feb 2024 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Robber Bride: अजमेर में एक लुटेरी दुल्हन घर से जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। थाने पहुंचे पति ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवक ने आठ दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। 
विज्ञापन
अजमेर में लुटेरी दुल्हन फरार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 8 दिन बाद घर से फरार हो गई। वह अपने साथ नगदी और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई। पीड़ित पति ने आरोपी दुल्हन के खिलाफ श्रीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


श्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार तिहारी गांव के रहने वाले ललित गुजराती (36) पुत्र लक्ष्मी नारायण गुजराती की ओर से केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित पति ने शिकायत में बताया कि 14 फरवरी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की रहने वाली अश्विनी सुरेश पवार के साथ उसकी शादी हुई थी। उसने अश्विनी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से पति पत्नी परिवार के साथ अजमेर में रह रहे थे। 

20 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए गया था। अगले दिन 21 फरवरी को वापस आने पर सभी लोग सो गए। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार सुबह जब उसकी आंख खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। आवाज लगाने पर भी वह नहीं आई तो उसे घर में देखा, लेकिन वह नहीं मिली। इस दौरान पता चला कि घर में रखे 5 हजार रुपए, सोने के टॉप्स, नाक की बाली, चांदी की पाजेब, दो चांदी की अंगूठियां और बिछिया समेत सोने-चांदी के अन्य जेवरात और अश्विनी के कपड़े भी नहीं हैं। इसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर श्रीनगर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें