फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी का झांसा देकर यूएस की महिला से अजमेर में दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी वकील से दोस्ती

Thu, 25 Jul 2024 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान में अजमेर जिले के एक युवक ने अमेरिका में रहने वाले एक विदेशी महिला से दोस्ती की और उसे भारत बुला लिया। यहां उसने मंदिर में उससे नकली शादी की और करीब 19 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस देश में 'अतिथि देवो भव:' अर्थात अतिथि को देव यानी भगवान माना जाता है, उसी देश के राजस्थान राज्य से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अजमेर के युवक द्वारा यूएस की एक महिला से झूठ बोलकर शादी की गई और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि युवक पर आरोप है कि उसने विदेशी महिला को शादी का झांसा दिया और फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने एक मंदिर में जाकर शादी की खानापूर्ति की। जब विदेशी महिला को पता चला कि वकील पहले से शादीशुदा है तो उसके बच्चे भी हैं तो वो एक एनजीओ की मदद से बूंदी के सदर महिला थाने पहुंची और आरोपी वकील मानव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जीरो एफआईआर दर्जकर ये अजमेर के सिविल लाइन थाने भेज दिया गया, जहां युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी के फ्लोरिडा की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक पर अजमेर के वकील मानव सिंह राठौड़ से हुई। दोनों में फेसबुक मैसेंजर से बात होने लगी। महिला को मानव ने भारत बुलाया, ताकि दोनों शादी कर सकें। साथ ही मानव ने ये भी बताया कि वे अविवाहित हैं और उससे शादी करना चाहता है। विदेशी महिला का आरोप है कि आरोपी वकील मानव सिंह उसे दिल्ली रिसीव करने आया। यहां से उसे जयपुर ले गया, जहां एक होटल में ठहरे। यहां मानव ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर वो उसे अजमेर ले गया।

यहां भी होटल में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब महिला ने उससे शादी की बात कही तो अजमेर के एक मंदिर में उसने शादी का दिखावा किया। आरोपी वकील महिला को अपने घर नहीं ले जा रहा था। जबकि वो उस पर घर ले जाने का दबाव बना रही थी। आरोपी टालने लगा तो महिला खुद ही पता करके उसके घर पहुंच गई। वहां उसकी मुलाकात मानव की पत्नी और बच्चों से हो गई। इसके बाद उसने एक एनजीओ से संपर्क किया और बूंदी पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जीरो नंबरी फिर काटकर अजमेर के सिविल लाइन थाने में रेफर कर दिए। अब आगे की कार्रवाई अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट फॉर क्राइम अगेंस्ट वूमेन के उप अधीक्षक नेमीचंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित विदेशी महिला ने अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटनाकारित होना बताया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग शहर के अलग-अलग व्यक्ति द्वारा अपराध करना बताया है। अभी पीड़िता बूंदी से आई है, उसके बयान लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। उसमें पैसे के लेन-देन, चीटिंग, अपराधिक बल प्रयोग और दुष्कर्म का भी है। महिला ने अलग-अलग जगह पर अलग-अलग व्यक्तियों के नाम बताया। एफआईआर से स्पष्ट नहीं है कि वह गवाह हैं या आरोपी। फिलहाल, इस संबंध में अनुसंधान जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें