फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर में पुलिस ने 28 लाख रुपये की नकदी के साथ सात संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ जारी

Wed, 19 Jun 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 28 लाख 55 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। अवैध राशि के बारे में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सात लोग पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान जनाना अस्पताल के पास 28 लाख 55 हजार रुपये के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा बुधवार को किया गया।

विज्ञापन


क्रिश्चियन गंज थाना अधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि विगत रात नाकाबंदी के दौरान जनाना रोड के आसपास सात लोगों को 28 लाख 55 हजार रुपये की राशि के साथ गिरफ्त में लिया है। सातों लोगों से मामले को लेकर गहनता से पूछताछ की गई, कि पैसा कहां से लाए थे और पैसा कहां ले जा रहे थे। युवकों के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने 28 लाख 55 हजार की राशि को जब्त कर सभी को गिरफ्त में लिया।

फिलहाल, यह एक जांच का विषय बना हुआ है कि पैसा हवाले का था या अन्य और किसी कारण वश यह पैसा लेकर कहां से आए थे और कहां जा रहे थे। पुलिस के द्वारा पूरे मामले को लेकर पड़ताल की जा रही है। पुलिस के द्वारा जब्त की गई राशि 28 लाख 55 हजार रुपये की राशि अधिक होने के कारण इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले को लेकर अनुसंधान में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें