अजमेर में रेलवे प्लेटफार्म से बच्ची को उठाकर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस की महिला नेता के नेतृत्व में कलेक्टर और एसपी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अपने ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए।
रेलवे प्लेटफार्म से बच्ची को उठाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस की महिला नेता के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपा और महिला अत्याचार पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
नगर निगम की प्रतिपक्ष नेता व अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं द्रौपदी कोली ने कहा कि विगत कुछ महीनों से अजमेर में महिलाओं व बालिकाओं के साथ दुराचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। विशेषकर बालिकाओं के साथ अत्याचार तो आम बात हो गई है। हाल ही में अजमेर रेलवे स्टेशन पर दस साल की बच्ची के साथ हुआ हादसा शर्मनाक है। ऐसे में सरकार का इस तरफ ध्यान न देना निंदनीय है।