फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: क्या अजमेर से भी प्रत्याशी बदलेगी कांग्रेस? या चौधरी पर ही खेलेगी दांव, जानिये क्या है मुद्दा

Fri, 29 Mar 2024 11:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

भीतरी खबर है कि जयपुर के बाद अब अजमेर से भी कांग्रेस प्रत्याशी बदला जा सकता है। हालांकि इस बारे में पार्टी की तरफ से अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन पार्टी प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी की पुरानी फाइलों को ध्यान में रखते हुए अपनी छवि को बचाने के लिए पार्टी ऐसा कोई कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा का टिकट प्रतापसिंह खाचरियावास को देने के बाद अब अजमेर सीट पर भी उम्मीदवार बदलने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी की पुरानी फाइलों के मद्देनजर यह फैसला लिया जा सकता है। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पर पूर्व में यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं, ऐसे में पार्टी अपनी छवि को दागदार होने से बचाने के लिए उनके टिकट बदलने पर विचार कर सकती है। हालांकि अब तक पार्टी की तरफ से इस बारे में कोई भी बात सामने नहीं आई है लेकिन भीतरी सुगबुगाहट जारी है।

विज्ञापन


अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के भागीरथ चौधरी के सामने उतारे गए कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी पिछले तीस सालों से अजमेर डेयरी के अध्यक्ष हैं। चौधरी पर पूर्व में यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी फिलहाल कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इसी के चलते इस सीट से टिकट बदलने की चर्चाएं जोरों पर जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीसीसी नए उम्मीदवार के नाम को लेकर विचार कर रही है। ये नया उम्मीदवार कौन होगा या फिर पार्टी रामचंद्र चौधरी पर ही दांव खेलेगी, ये सब बातें अभी भविष्य की पोटली में बंद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें