फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushkar News: बोलेरो कैंपर और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक चालक युवक की मौके पर मौत

Fri, 02 Feb 2024 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जिले के पुष्कर में बोलेरो कैंपर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्कर में जलदाय विभाग कार्यालय के पास मोतीसर रोड पर शुक्रवार को बोलेरो कैंपर गाड़ी और मोटर साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटर साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुष्कर थाने के हेड कांस्टेबल मनोहर लाल ने बताया कि जलदाय विभाग कार्यालय के पास सड़क हादसे की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


जहां पर बोलेरो कैंपर गाड़ी और मोटर साइकिल की टक्कर में गंभीर अवस्था घायल मोटर साइकिल सवार युवक को एंबुलेंस की मदद से पुष्कर के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत पाया। मृत युवक पुष्कर के निकटवर्ती गांव गोवलिया निवासी कान सिंह (25) है।

मृत युवक के शव को पुष्कर के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवाया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन का मोर्चरी के बाहर जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें