फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने वाली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, मादक पदार्थ की तस्करी में भी हैं लिप्त

Fri, 02 Feb 2024 06:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने वाली गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों सदस्य मादक पदार्थ की तस्करी में भी लिप्त हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने वाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मादक पदार्थ तस्करी में भी लिप्त हैं। इनमें एक आरोपी कोटा ग्रामीण और महाराष्ट्र नागपुर में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए दरगाह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि दरगाह सीओ गौरीशंकर बोहरा के निर्देशन में शुक्रवार को नागौर निवासी शिवराज महावर (31) पुत्र बुद्धाराम महावर और उसके साथी सुगनाराम (24) पुत्र गणपत लाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिवराज मादक पदार्थ तस्करी मामले में पूर्व में जिला कोटा ग्रामीण और महाराष्ट्र नागपुर के मुकदमों में भी फरार चल रहा है।

थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि पीड़ित मुकेश अग्रवाल ने गंज थाने में शिकायत दी गई थी। परिवादी ने उसकी फायसागर रोड स्थित मकान और प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर जांच दरगाह थाना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मादक पदार्थ की बड़ी तस्करी में लिप्त हैं और बड़े स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। इसके साथ ही अजमेर शहर में बेशकीमती जमीन पर लड़ाई झगड़ा कर लोगों को डरा-धमकाकर धमकी देकर जमीन पर कब्जा करते हैं।
विज्ञापन


विवादित संपत्तियों पर कब्जा कर संपत्ति के मालिकों से बड़ी रकम वसूलने की कोशिश करते हैं। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शिवराज मादक पदार्थ का तस्कर है। जो पूर्व में भी जिला कोटा ग्रामीण में 291.700 किलोग्राम गांजा व महाराष्ट्र नागपुर में 217.82 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित चल रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से उनके अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें